इस दिवाली खूब पटाखे चले जिस कारण वायु प्रदूषण बढ़ा है। जबकि इस बार ध्वनि प्रदूषण कम रहा। शहर के सेक्टर-29 में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। जबकि सेक्टर-22 में सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण रहा। वहीं सेक्टर-17 में वायु और ध्वनि प्रदूषण सबसे कम रहा।
प्रदूषण विभाग की ओर से शहर में तीन जगह प्रदूषण विभाग की ओर से सेक्टर-22,29 और 17 में पांच दिनों से निगरानी रखी जा रही थी। चंडीगढ़ प्रदूषण कंट्रोल कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी बिरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल पूरे शहर की हवा में आरएसपीएम की मात्रा ज्यादा पाई गई है। सेक्टर-29 शहर का सबसे प्रदूषित सेक्टर रहा। जबकि सेक्टर 22 में आतिशबाजी का सबसे ज्यादा शोर रहा।
सेक्टर-22 जोन में दिवाली की रात वायु प्रदूषण
2013 2014 2015 2016
आरएसपीएम 450 218 124 316
सेक्टर-29 जोन
आरपीएसएम 409 260 189 330
सेक्टर-17
आरपीएसएम 165 185 102 225