फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव: किसके सिर ताज, फैसला आज

Fri, 04 Dec 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए 3 दावेदार मैदान में हैं। इनमें वरिष्ठ वकील जगदीश मरवाह, मुकेश मित्तल और युवा एडवोकेट सुनील टोनी शामिल हैं। इस बार कुल 5 पदों के लिए 14 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन

 
प्रेसिडेंट पद के अलावा वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनावी दौड़ में शामिल हैं। वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित ज्वाइंट सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। ट्रेजरर की पोस्ट के लिए सबसे अधिक 4 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा।

चुनाव रिटर्निंग अफसर (आरओ) करम सिंह के अनुसार चुनाव के लिए मतदान सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगा। दोपहर में 1:30 से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा। इसके बाद फिर से मतदान शुरू हो जाएगा। आरओ के अनुसार मतदान के लिए एडवोकेट्स को बार एसोसिएशन या बार काउंसिल का सदस्यता कार्ड लाना आवश्यक होगा। इसके बिना वोट नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


2054 एडवोकेट्स करेंगे भाग्य का फैसला
जिला अदालत में वर्तमान में 2600 के करीब एडवोकेट्स हैं। हालांकि इनमें से इलेक्शन में 2054 एडवोकेट्स ही वोटिंग कर सकेंगे। अन्य वकीलों के ड्यूज क्लीयर न होने के कारण उन्हें वोट का अधिकार नहीं है।

पिछली बार चुनाव में 2600 वकीलों में से 1881 को ही वोट का अधिकार था। इनमें से 1298 ने ही वोट दिए थे। आरओ के अनुसार सभी वकीलों को 13 नवंबर तक अपने ड्यूज क्लीयर करने को कहा गया था। इसके बावजूद कुछ ही वकीलों ने फीस व अन्य ड्यूज क्लीयर करवाकर वोट का अधिकार हासिल किया।
 
वोटिंग का वक्त सुबह 9:30 से शाम 5 बजे
आरओ करम सिंह के अनुसार वोटिंग सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके बाद भी अगर वोट देने के लिए लोग लाइन में होंगे तो शाम 5:30 बजे तक वोटिंग जारी रखी जा सकती है। वोटिंग समाप्त होने के 15 मिनट के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। आरओ के अनुसार शाम 8 से 8:30 बजे तक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

अंतिम दिन जमकर प्रचार
सभी प्रत्याशियों ने वोटिंग से एक दिन पहले भी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में जमकर चुनाव प्रचार किया। अंतिम दिन भी वकीलों के चैंबर्स में प्रत्याशियों ने समर्थकों समेत चक्कर लगाए। वहीं प्रेसिडेंट पद के दावेदार सुनील टोनी ने वीरवार को सभी वकीलों के लिए लंच का इंतजाम किया। इससे पहले बुधवार को मुकेश मित्तल की ओर से लंच कराया गया था।

आरओ के आदेश का नहीं हुआ पालन
रिटर्निंग अफसर ने नॉमिनेशन के वक्त सभी प्रत्याशियों को आदेश दिए थे कि वह चुनाव प्रचार के दौरान परिसर में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। हालांकि नॉमिनेशन के दिन से ही इसका कहीं भी किसी भी स्तर पर पालन होते नहीं दिखा। रोजाना एडवोकेट चैंबर्स बिल्डिंग में जगह-जगह चुनाव प्रचार सामग्री बिखरी पड़ी मिलती है।

वहीं आरओ ने परिसर में केवल दो बैनर लगाने को कहा था, जबकि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में जगह-जगह सभी प्रत्याशियों के बैनर लगे हैं। इनमें एक-एक प्रत्याशी के करीब 5 से अधिक बैनर लगे हैं।
विज्ञापन



ये हैं प्रत्याशी
प्रेसिडेंट
- जगदीश मरवाह
- मुकेश मित्तल
- सुनील टोनी
वाइस प्रेसिडेंट
- विनोद कुमार वर्मा
- नीतिन दूबे
सेक्रेटरी
- नीरज हंस
- अजय सेपहिया
ज्वाइंट सेक्रेटरी (महिलाओं के लिए आरक्षित)
- अमरजीत कौर
- चेतना नूर
- सोनिया गुप्ता
ट्रेजरर
- अभिनय गोयल
- भूपेंदर राणा
- दिनेश कुमार
- रश्विंदर सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें