फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के लिए साले और जीजा में तकरार

Sat, 27 Feb 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीने पहले जीजा अपने साले की कार चलाने के लिए ले गया और किसी और को बेच दी। कई दिन तक कार वापस मांगने पर जब नहीं मिली तो साले ने जीजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया।
विज्ञापन


डड्डूमाजरा के रहने वाले कुलबीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसने पिछले साल सितंबर में सेक्टर-42  में रहने वाले विजय कुमार जो रिश्ते में उसका जीजा है। उसे अपनी टाटा इंडिगो कार कुछ दिन के लिए दी थी। लेकिन एक महीने बाद कुलबीर ने अपने जीजा से कार मांगी तो वह टाल मटौल करने लगा।

 एक दिन वह एक फाइल कुलबीर के पास साइन कराने के लिए लाया। कुलबीर ने जब फाइल पढ़ी तो उसके होश उड़ गए। फाइल में उसने कार किसी डेराबस्सी के व्यक्ति को बेच दी थी। कार बेचने की डील पर साइन कराने के लिए वह फाइल लाया था। कुलबीर ने कागजों पर साइन नहीं किए और कार वापस मांगी।
विज्ञापन


इसके बाद जब कुलबीर को लगा कि पांच महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है अब उसकी कार वापस नहीं मिलेगी तो उसने सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में जीजा विजय कुमार पर केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें