फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन मेडिकल में दिशांक जिंदल बने ट्राइसिटी टॉपर, रजस ने पूरे पंजाब में मारी बाजी

Thu, 02 May 2019 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/ जालंधर
विज्ञापन
दिशांक जिंदल
विज्ञापन

दिशांक जिंदल 99.4 प्रतिशत अंक के साथ नॉन मेडिकल में ट्राइसिटी टॉपर बने हैं। भवन विद्यालय सेक्टर-27 में पढ़ने वाले दिशांक ने बताया कि उन्हें 96 प्रतिशत अंकों की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद से बढ़कर 99.4 प्रतिशत अंक आ गए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में सिर्फ मेहनत ही काम आती है। आप कितना पढ़ते हैं इससे ज्यादा जरूरी है कि आप कैसे पढ़ते हैं। 

विज्ञापन


दिशांक ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, स्कूल के टीचर्स को दिया। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक लाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। किसी भी एक प्वाइंट से सपोर्ट कम हुआ तो रिजल्ट डगमगा जाता है। दिशांक जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। जेईई मेंस में ऑल इंडिया रैकिंग 57 रही थी। वह आईआईटी बांबे से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। दिशांक के पिता पंचकूला सेक्टर-7 में एक केमिस्ट शॉप चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

10वीं के बाद नहीं इस्तेमाल किया सोशल मीडिया
दिशांक ने बताया कि 10वीं कक्षा के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। सोशल मीडिया से सबसे ज्यादा ध्यान भटकता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया से सिर्फ नुकसान ही होता है, इस्तेमाल करने के ऊपर सबकुछ निर्भर करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान मोबाइल वह अपने पास रखते थे, लेकिन इसका बहुत कम इस्तेमाल करते थे। उन्हें क्रिकेट बहुत पसंद है। परीक्षा के दौरान भी उन्होंने क्रिकेट देखना नहीं छोड़ा। लाइव नहीं देख पाते थे तो घर पहुंचकर सबसे पहले मैच के हाइलाइट्स देखते थे। 

विज्ञापन

आरुषि ने कॉमर्स वर्ग में मारी बाजी

रजस भट्ट
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में आरुषि महाजन कॉमर्स वर्ग से ट्राइसिटी टॉपर बनी हैं। उन्होंने 98.8 अंक पाए हैं। गुरदासपुर निवासी सीए संदीप कुमार की बेटी चंडीगढ़ में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। वह सफलता का श्रेय अपनी मां पारुल गुप्ता को देती हैं। 

आर्ट्स में अनुषा नागर रहीं अव्वल
सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय की छात्रा अनुषा नागर आर्ट्स वर्ग में 98.8 प्रतिशत अंक लाकर ट्राइसिटी टॉपर बनी हैं। मनीमाजरा स्थित राजीव विहार की रहने वाली अनुषा आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से करना चाहती हैं। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी बेहद पसंद हैं। साथ ही उन्होंने महाराणा प्रताप को अपनी प्रेरणा का स्रोत बताया। 

रजस ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप 
सीबीएसई की ओर से घोषित किए गए 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए यादगार रहा है। आर्मी पब्लिक स्कूल की सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में स्कूल के रजस भट्ट ने नॉन मेडिकल में 99 प्रतिशत अंक हासिल करके एक मिसाल पेश की है। रजस भट्ट 99 प्रतिशत अंक हासिल करके पंजाब टॉपर रहे। रजस इस समय आकाश इंस्टीट्यूट में जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।

रजस भट्ट के परिवार की बात करें तो रजस के पिता अनिल भट्ट आर्मी के रिटायर्ड अफसर हैं और मां राधा भट्ट गृहिणी हैं। रजस का कहना है कि हर क्षेत्र में उसके माता-पिता ने उनका हौसला बढ़ाया है। इतना ही नहीं रजस ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा अपने शिक्षकों को भी दिया है। रजस का कहना है कि शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत ही वह परीक्षा में यह स्थान हासिल कर सका है।

रजस का मानना है कि मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। रजस का कहना है कि पहले तीन जेईई मेन में उसने 354वां रैंक हासिल किया था। उसका लक्ष्य है कि वह इस परीक्षा में बढ़िया रैंक हासिल करे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें