सेफ हैंड रीहैबिलिटेशन सोसाइटी (उम्मीद की किरण) की ओर से टैगोर थियेटर में स्पेशल बच्चों के लिए टैलेंट हंट राइजिंग स्टार्स नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें अलग-अलग संस्थाओं के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गायक हरभजन मान व यूथ अकाली दल के नेता बब्बी बादल ने शिरकत की।
कार्यक्रम में टैलेंट ब्वायज की कैटेगिरी में प्रथम पुरस्कार सेफ हैंड रीहैबिलिटेशन सोसाइटी के प्रिंस को मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार समर्थ एनजीओ के राहुल को दिया गया।
लड़कियों की कैटेगिरी में समर्थ संस्था की जसमीत को मिला। ग्रुप डांस में भवन स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। संस्था के सदस्य बलजीत सिंह, विक्रम मान, मनदीप सिंह, गुरजीत सिंह, रिया शर्मा, ज्योति वर्मा, गुरुशरण कौर व पूजा कक्कड़ ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद विशेष बच्चों का उत्साह बढ़ाना था।
वे आपको असहाय न समझे। विशेष बच्चों ने प्रोफेशनल्स डांसर की तरह प्रस्तुति दी। हरभजन मान ने बच्चों के साथ डांस और माडलिंग की। कार्यक्रम में इंग्लिश रैपर स्टीवन मिच भी पहुंचे।