फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलांते में 'परिक्रमा' ने युवाओं को झुमाया

Sat, 14 Dec 2013 02:36 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एलांते मॉल स्थित स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल अंडरडॉग्स में रॉक बैंड परिक्रमा ने जोरदार प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


देर रात तक उनकी परफॉर्मेंस चलती रही, जिसमें बैंड ने अपने शानदार संगीत से लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले पिछले महीने बार में ही गायक रब्बी शेरगिल ने भी अपनी लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें लोगों की शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

शुक्रवार को कार्यक्रम के लिए लोगों का उत्साह देखने को मिला। परिक्रमा बैंड ने अपनी 22वीं वर्षगांठ पर यह जोरदार प्रस्तुति दी। छह लोगों के इस बैंड ने 1991 में अपनी शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से बैंड ने विश्व में नाम कमाया है। अंडरडॉग्स के निदेशक रिश सैनी ने बताया कि लोगों की बढ़ती डिमांड पर ही वे हर महीने अपने यहां इस तरह के संगीत कार्यक्रम का आयोजन करवा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें