फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अमृतसर से अब थाईलैंड व गोवा के लिए सीधी फ्लाइट ,जानें पूरा शेड्यूल और किराया

Tue, 04 Sep 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
plane - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विदेश घूमने का ख्याल आते ही पंजाबी मूल के लोगों के जेहन में सबसे पहले पेरिस, लंदन और न्यूयार्क जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल आते हैं, लेकिन वीजा नियमों की सख्ती के कारण पंजाबी लोगों की पहली पसंद थाईलैंड बन गया है। गत वर्ष सबसे अधिक पर्यटकों ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक को तरजीह दी। बैंकाक की लोकप्रियता चरम पर रही और 2 करोड़ 15 लाख पर्यटक कम से कम एक रात इस शहर में रुके। 
विज्ञापन


बैंकाक के बाद लंदन पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह रही। लंदन में गत वर्ष 1 करोड़ 99 लाख, पैरिस में 1 करोड़ 80 लाख तथा न्यूयार्क में 1 करोड़ 80 लाख पर्यटक कम से कम एक रात ठहरे। पंजाब के लोगों का क्रेज देखकर अब लोग अमृतसर से सीधा बैंकाक की फ्लाइट ले सकेंगे।

स्पाइसजेट ने अमृतसर से बैंकाक और गोवा के बीच दो दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। 06 नवंबर से शुरू होने जा रही इन फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। अमृतसर से बैंकॉक आने जाने का किराया 17,999 रुपये के करीब होगा जबकि अमृतसर से गोवा आने जाने का किराया 11,349 रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें