फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने चली नई चाल, विरोधी पार्टियों की बढ़ सकती है टेंशन

Tue, 04 Sep 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा दांव खेला है। हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी ने हरियाणा जोड़ो अभियान के बाद अब प्रदेश में मेरा परिवार आप के साथ अभियान शुरू करने का फैसला किया है। जिसके तहत दो लाख घरों के आगे आम आदमी पार्टी को समर्थन करने वाले बोर्ड व बैनर आदि लगाए जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बैठक में आप प्रभारी एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, आप हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद के अलावा सभी लोकसभा प्रभारियों एव जिला संयोजकों ने भाग लिया। आम आदमी पार्टी का यह अभियान अगर सफल होता है कि आप हरियाणा की ऐसी दूसरी राजनीतिक पार्टी होगी जिसके कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से चिह्नित होंगे।

पार्टी की बैठक में हुए फैसले के बारे में जानकारी देते हुए आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सोमवार को यहां बताया कि पांच सितंबर से पार्टी के करीब दो हजार कार्यकर्ता हरियाणा के सभी विधानसभा हलकों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्हें दिल्ली सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा में अपनी भविष्य की रणनीति से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन


इस बातचीत के दौरान संबंधित व्यक्ति से एक फार्म भरवाया जाएगा, जिसमें वह बताएगा कि वह तथा उसका परिवार आम आदमी पार्टी के साथ है। जयहिंद ने बताया कि इस अभियान के तहत हरियाणा में दो लाख परिवारों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यही नहीं जो लोग मैं और मेरा परिवार आप के साथ अभियान में शामिल होंगे उनके घर के बाहर बोर्ड-होर्डिंग अथवा बैनर आदि लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें