फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिल बेदी विदेश में स्टिक से दिखाएंगे जलवा, सिंगापुर इंटरनेशनल अमेच्योर चैंपियनशिप में चयन

Thu, 28 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आदिल बेदी
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के गोल्फर आदिल बेदी ने हाल ही में अपनी उपलब्ध्यिों में एक और सफलता दर्ज की। इस युवा गोल्फर का सिंगापुर इंटरनेशनल अमेच्योर चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ हैं। आईलैंड कंट्री गोल्फ क्लब में टूर्नामेंट 9-13 जुलाई तक खेला जाना हैं। एशियन गेम्स से पहले सिंगापुर इंटरनेशनल अमेच्योर चैंपियनशिप आदिल बेदी के लिए अपने आप को परखने के लिए बेहतर मौका होगा।
विज्ञापन


विवेक हाई स्कूल के छात्र आदिल सिटी से एकमात्र गोल्फर है जोकि सिंगापुर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में विश्व के टॉप रैकिंग के गोल्फर्स हिस्सा ले रहे हैं। पिछले और इस साल के शुरू में देश में आयोजित विभिन्न गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर आदिल का चयन इन टूर्नामेंट के लिए हुआ हैं। 

लास वेगास में जीता था गोल्फ टाइटल 
आदिल बेदी ने पिछले साल के आखिरी महीने में अमेरिका के लास वेगास में गोल्फ कोर्स पर इतिहास रचा था। उन्होंने यहां पर आस्ट्रेलिया और अमेरिका के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए कुल 209 अंक हासिल करते हुए यह हासिल की थी। अमेरिका में खेले गए वर्ल्ड स्टार ऑफ जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में वर्ल्ड लेवल के टॉप गोल्फर्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


आदिल बेदी सिंगापुर गोल्फ टूर्नामेंट और आगामी टूर्नामेंट को लेकर पिछले एक महीने से सुबह और शाम कड़ा अभ्यास करते आ  रहे हैं। वह अपने कोच जैसी ग्रेवाल से पंचकूला गोल्फ कोर्स पर कई घंटें की ट्रेनिंग लेते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें