फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की बड़ी सौगात: चंडीगढ़ व पंजाब में पेट्रोल अब भी 100 रुपये के पार, जानें- डीजल के ताजा दाम

Thu, 04 Nov 2021 11:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर लोगों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। लेकिन चंडीगढ़ व पंजाब में दिवाली के दिन पेट्रोल 100 रुपये के आंकड़े के पार है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार ने थोड़ी लगाम लगाई है। बुधवार को केंद्र सरकार ने डीजल पर 10 और पेट्रोल पर पांच रुपये उत्पाद शुल्क घटाया था। कई प्रदेशों ने भी अपने यहां वैट को कम किया है। आइए जानते हैं पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल व डीजल के नए दाम।

विज्ञापन


पंजाब के जालंधर में चार नवंबर को पेट्रोल का दाम 105.02 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 88.76 रुपये प्रति लीटर पर है। जबकि तीन नवंबर को पेट्रोल 110.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.59 रुपये प्रति लीटर पर था। 

राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 86.46 रुपये प्रति लीटर व पेट्रोल के दाम घटकर 100.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तीन नवंबर को चंडीगढ़ में  डीजल 98.16 और पेट्रोल 105.94 रुपये प्रति लीटर था। मूल्य इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक हैं।
विज्ञापन


लगातार तेल की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान थे लेकिन बुधवार को अचानक मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क घटा कर लोगों को बड़ी राहत दी है। हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम अब भी 100 रुपये के पार हैं। लेकिन फैसले से लोगों को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है।  

ऐसे जानें आपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें