फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की विराट पारी के साथ मोहाली में धोनी ने भी बैक टू बैक किए ये खास कारनामे

Mon, 24 Oct 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मोहाली मे धोनी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को वनडे मैच में एक के बाद एक रिकार्ड बना डाले। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी के दौरान माहीने छक्कों के साथ नए रिकार्ड बनाए। 
विज्ञापन

2 of 5
मोहाली मे शॉट खेलते धोनी - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले उन्होंने स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर वनडे में अपने नौ हजार रन पूरे किए। यह कीर्तिमान हासिल करने वाले वह पांचवें भारतीय  बन गए हैं। उनका यह रिकार्ड 244 की पारी में 281वें मैच में बना।
विज्ञापन

3 of 5
मोहाली में धोनी - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर एडम गिलक्रिस्ट और श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद वह यह कीर्तिमान कायम करने वाले विश्व के तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज भी बने। इतना ही नहीं उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसेृ ज्यादा छक्के (195) लगाने के रिकार्ड की भी बराबरी की। 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : getty
यहां पर भी रिकार्ड के लिए मिशेल सेंटनर ही उनके हत्थे चढ़े। उन्होंने सेंटनर की गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने जेस नीशम की गेंद पर सीधा छक्का जड़कर तेंदुलकर के रिकार्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
उन्होंने इस मैच मे 197 छक्का लगाकर देश के सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय  बल्लेबाज बन गए। तेंदुलकर के वनडे में 195 छक्के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें