रुपहले पर्दे पर एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में कैप्टन कूल का रोल निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी मोहाली में भारत -न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए रविवार को पीसीए स्टेडियम पहुंचे।
मैच के दौरान जब स्क्रीन पर उन्हें दिखाया गया, तब एक बार तो किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि सुशांत सिंह राजपूत बैठे हुए हैं। प्लेयर्स लॉबी में टीम इंडिया की जर्सी और काला चश्मा पहने राजपूत को पहचानते ही दर्शकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
3 of 10
धोनी
- फोटो : PTI
एक बार तो लगा कि रियल धोनी तो मैदान में कीवी टीम से लोहा ले रहे हैं जबकि रील लाइफ के धोनी मैच का आनंद उठा रहे हैं। मैदान के भीतर और मैदान के बाहर धौनी को देखना रोचक रहा। इस दौरान सुशांत धोनी की हर अदा को कॉपी करते हुए दिखाई दिए।
धोनी खिलाड़ियों को समझाते हुए हाथ हिलाते तो टीम इंडिया की जर्सी में सुशांत भी उसी अंदाज में हाथ हिलाते। सुशांत ने फिल्म में धोनी का किरदार जबर्दस्त तरीके से किया है। रविवार को उनके अंदर फैंस को धोनी भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 10
मोहाली मे धोनी
- फोटो : अमर उजाला
सिक्के की उछाल के साथ पहली बार आमने सामने
वनडे में यह पहली बार रहा जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पीसीए स्टेडियम में आमने- सामने हुई। इससे पहले तक पीसीए में दोनों टीमें वर्ष 1999 और 2003 में टेस्ट मैच में अमाने सामने हुई थीं। यह पहला मौका जब 50-50 ओवर के इस फार्मेट में यह दोनों टीमें पीसीए में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं।
विज्ञापन
6 of 10
मोहाली में दिखा रोमांचक नजारा
- फोटो : अमर उजाला
चेयर पर सीधे पहुंचे दर्शक
पीसीए स्टेडियम में हर बार सीटों से अधिक दर्शक पहुंचते रहे हैं। इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में टिकट खरीदने वाले दर्शक बाहर ही रह गए थे और स्टेडियम फुल हो गया था। इससे निपटने के लिए पहली बार पीसीए की ओर से सीटों और टिकटाें पर नंबर लगाए गए। न्यूजीलैंड - भारत वनडे के इस मैच में पहली बार दर्शक अपनी सीटों तक पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
स्टेडियम में टीम इंडिया को चियर करने पहुंचे फैंस
टीम में नही दिखा पंजाबी चेहरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में इस मैच में कोई भी पंजाबी चेहरा खेलता नही दिखा। टीम में एक चेहरा मनदीप सिंह था लेकिन वह भी एक्स्ट्रा में बैठ कर अपनी टीम के खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाते रहे।
8 of 10
स्टेडियम में टीम इंडिया को चियर करने पहुंचे फैंस
संडे बना सुपरसंडे
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण काफी संख्या में दर्शक स्टेडियम मे पहुंचे। देखते ही देखते पूरा स्टेडियम फुल हो गया। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होना था लेकिन दर्शक सुबह 9 बजे से ही लाइनों में लग गए। स्टेडियम के भीतर पहुंचने के लिए 4 और 14 नंबर गेट पर एक किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी हुई थी।
9 of 10
मोहाली में विराट ने खेली शानदार पारी
- फोटो : अमर उजाला
धोनी विराट की जर्सी और टैटू का क्रेज
इस मैच को देखने के लिए दर्शक भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियाें की जर्सी डालकर पहुंचे। इनमें विराट और धोनी की जर्सी सबसे अधिक लोगों ने पहन रखी थी। वहीं दर्शकों ने अपने चेहरे पर टैटू बनवा रखे थे।
न्यूजीलैंड से पहुंचे सर्मथक
न्यूजीलैंड टीम का हौसला बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड से आफताब अपनी फैमिली के साथ पहुंचेे थे। वह अपने देश का झंडा भी साथ लाए जब उनकी टीम के खिलाड़ी गेंद का बांउड्री के बाहर पहुंचाते तो वे झंडे को खुशी से लहराते।