फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल परांठा खाया है! : चंडीगढ़ के ढाबे के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, सामने आए संचालक ने बता दिया पूरा सच

Wed, 15 May 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

डीजल परांठा का वीडियो वायरल होने के बाद से हेल्थ कांशियस लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कैंसर पराठा बताकर खाद्य सुरक्षा पर चिंता जताई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में डीजल परांठे का सच - फोटो : X @AnshulGarg1986, ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के एक ढाबे में डीजल परांठा बनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


वायरल हुए इस वीडियो में एक व्यक्ति ढाबे पर परांठा बना रहे कुक से पूछता है कि वो क्या बना रहा है। इस पर कुक कहता है डीजल परांठा। इसके बाद वीडियो में खूब सारे तेल में तर परांठा बनता दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया है। 

लोगों ने लगाई क्लास
सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया। कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को इस मामले में कार्रवाई के लिए भी कहा। 



सामने आए संचालक
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद ढाबे के संचालक सामने आए और पूरा सच बताया। ढाबे के मालिक चन्नी सिंह ने डीजल से परांठा बनाने के दावों का खंडन किया।
विज्ञापन


चन्नी सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हम न तो 'डीजल परांठा' जैसी कोई चीज बनाते हैं और न ही ग्राहकों को ऐसी कोई चीज परोसते हैं। एक ब्लॉगर ने यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया था। ये तो कॉमन सेंस है कि न तो डीजल में कोई परांठा बना सकता है और न ही कोई उसे खा सकता है। मुझे नहीं पता था कि वीडियो वायरल हो रहा है। संबंधित ब्लॉगर ने इसे हटा दिया है और लोगों से माफी मांगी है। हम यहां से लंगर की आपूर्ति भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों की जिंदगी से नहीं खेलते। 
 
 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में सामने आई हकीकत 
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया पर डीजल परांठा शीर्षक से वायरल हो रहे चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित एक ढाबे की वीडियो संबंधी सच्चाई बुधवार को सामने लाई। विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 13 मई को मामले में जांच शुरू की। जिसमें पाया गया कि डीजल पराठा नाम से कोई भी व्यंजन नहीं बनाया जा रहा है। जबकि ढाबे की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक ब्लॉगर ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

बता दें कि वायरल वीडियो में डीजल से पराठा बनाने की बात कही गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ब्लॉगर की पहचान कर उसे 14 को ऑफिस में बुलाकर मामले में पूछताछ की। ब्लॉगर ने इस गलती पर माफी मांगते हुए तत्काल उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया। वहीं उसने विभाग को लिखित में दिया कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा। जीएमएसएच 16 स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार खाद्य पदार्थ संबंधी किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर फोन नंबर 01722752128 पर सूचना दी जा सकती है। इसके साथ ही इसके साथ ही भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के वेब पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/consumergrievance/पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें