फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामला: डीजीपी ने ली बैठक, बोले- सभी पुलिस अधीक्षक किसी भी कीमत पर अवैध शराब बिक्री बंद कराएं

Sun, 12 Nov 2023 12:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

जहरीली शराब मामले में डीजीपी ने बैठक ली। आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद हरियाणा पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को इस संबंध में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि शराब ठेकों की जांच करना आबकारी विभाग के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए सभी अधिकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें ताकि शराब ठेकेदारों के साथ बैठक करके उन्हें आगाह किया जाए कि वे इस प्रकार की अवैध शराब की ब्रिकी न करें। साथ ही आबकारी अधिकारी शराब के ठेका और अवैध बेचने वालों की जानकारी दे सकें।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री बिल्कुल बंद होनी चाहिए। पिछले 10 सालों में अवैध शराब का सेवन करने से होने वाली मौतों के सभी अभियोगों को चिन्हित अपराध में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके। साथ ही जो अपराधी जेल से बाहर हैं, उन पर कड़ी निगरानी रख कर उनकी मौजूदा गतिविधियों का पता लगाया जाए। इसके साथ ही आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डॉक्टरों के साथ समन्वय बनाएं, ताकि घटना की सूचना मिले
पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये गए हैं कि वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशनों से तालमेल स्थापित करें, ताकि किसी अस्पताल में संदिग्ध/ अप्राकृतिक मौत या घटना का कोई मामला उनके पास आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को मिल सके। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह अवैध शराब बेचने वाले व शराब बनाने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि समय समय रहते कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। कपूर ने पुलिस अधीक्षक यमुनानगर को आदेश दिये हैं कि हाल ही में घटित ज़हरीली शराब की घटना की गहराई से जांच की जाए। साथ ही इसमें संलिप्त सभी दोषियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

अवैध शराब बेचने वाले 194 आरोपी गिरफ्तार
इसी कड़ी में शनिवार को हरियाणा के सभी जिलों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में 194 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 5521 बोतल देसी शराब, 48 बोतल अंग्रेज़ी शराब, 1440 लीटर लाहन और183 बोतल कच्ची शराब बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें