फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: डीजीपी गौरव यादव ने लगाई पंजाबी भाषा में नेमप्लेट, बोले- गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

Wed, 21 Dec 2022 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस विभाग ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि अब पंजाब पुलिस भी पंजाबी भाषा में नेमटेप लगा सकती है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब के सभी विभागों को सरकार ने आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस बल ने राज्य में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की मुहिम का समर्थन किया है। मातृभाषा का सम्मान करने के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपनी वर्दी से अंग्रेजी भाषा की नेमटेप हटा दी है और पंजाबी भाषा में लिखा नाम बैज लगा दिया है। डीजीपी ने कहा कि पंजाबी भाषा को बढ़ावा देना उनके लिए सम्मान की बात है। वह इसे लगाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस विभाग ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि अब पंजाब पुलिस भी पंजाबी भाषा में नेमटेप लगा सकती है। पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पंजाब के सभी विभागों को सरकार ने आदेश दिया है।

सीएम भगवंत मान की सरकार ने हाल ही में पंजाब में मंडी बोर्ड, निगम, परिषद, सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना, तहसील और अन्य सभी प्रकार के सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में लिखे साइनबोर्ड लगाने का आदेश जारी किया था। ये आदेश पंजाब में निजी भवनों और निजी कार्यालयों के लिए भी अनिवार्य हैं। पंजाब सरकार ने ऐसा करने के लिए 21 फरवरी तक का आखिरी अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद सरकार के आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इस मुहिम को लोक लहर बनाया जाए। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मातृभाषा पंजाबी को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस वाले दिन 21 फरवरी तक राज्य में सभी बोर्डों पर मातृभाषा को पहले नंबर और इसके बाद अन्य भाषाओं को लिखने का निर्देश दिया है।

चीनी डोर पर पाबंदी का सख्ती से हो पालन: मीत हेयर 
पर्यावरण मंत्री मीत हेयर ने चीनी डोर के साथ हो रहे जानी नुकसान और घटनाओं को गंभीरता से लिया। उन्होंने इसकी पाबंदी के आदेश को सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अमृतसर में बड़ी संख्या में चीनी डोर पकड़ने पर जिला प्रशासन की सराहना की और कहा कि जहां भी चीनी डोर बरामद की जाती है, उसे तुरंत नष्ट करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें