फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: पंजाब के मंदिरों में गूंजे बम भोले के जयकारे, सीएम ने पत्नी के साथ मोहाली में किया जलाभिषेक

Fri, 08 Mar 2024 01:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

महाशिवरात्रि को लेकर पूरे पंजाब में श्रद्धालुओं में भरपूर उल्लास था। सुबह चार बजे से ही मंदिरों की घंटियां बजने लगी। वहीं बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गुंजायमान होने लगे।
विज्ञापन
मोहाली में पूजा करते सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को पंजाब के मंदिर भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठे। मुक्तसर के सभी मंदिर शिव भोले के रंग में रंगे नजर आए। वहीं सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मोहाली फेज 11 के शिव मंदिर में माथा टेका और पूजा की।

विज्ञापन




मुक्तसर के श्री राम भवन, श्री श्याम मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, महादेव मंदिर, शक्ति मंदिर श्री मनन धाम, बाबा कांशी प्रसाद शिव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर गीता भवन, जय मां चिंतपूर्णी मंदिर, श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर, प्राचीन शनि मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शिव पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मुक्तसर में महांशिवरात्रि पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महांशिवरात्रि उत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों एवं शिवालयों में श्रद्धालु सुबह करीब चार बजे ही शिव पूजा के लिए उमड़ने लगे। बाद दोपहर तक पूजन का सिलसिला जारी रहा। कई मंदिरों में श्रद्धालु कतारों में लग शिव भोले का आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे। 
विज्ञापन


शहर में सुबह सवेरे ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए थालियां व पूजन सामग्री हाथ में पकड़े इधर-उधर आते-जाते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध,दही, घी, शक्कर, शहद, मिठाई, फल, भांग, धतूरा, बेल पत्र, गंगाजल चढ़ा जहां पूजन किया। वहीं जलाभिषेक भी कराया। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें