फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yog in Golden Temple: योग विवाद के बाद SGPC की एक और सख्ती, अब आएं स्वर्ण मंदिर तो याद रखें ये बात

Tue, 25 Jun 2024 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पेशे से फैशन डिजाइनर व सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर गुजरात के वडोदरा निवासी अर्चना मकवाना ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोल्डन टेंपल परिसर में योगासन किया था। इसके लिए उसका विरोध होने लगा। विरोध का पता चलने पर 22 जून को ही अर्चना ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली और जो फोटो अपलोड किए थे वह भी हटा दिए थे।
विज्ञापन
अर्चना मकवाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अर्चना मकवाना के योग करने और उसकी फोटो पर उठा विवाद शांत नहीं हो रहा है। विवाद के बाद अब एसजीपीसी ने नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन


अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा के अंदर फोटो खींचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। अगर कोई श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद फोटो खींचना चाहता है तो उसे सिर्फ गलियारे और गोल्डन प्लाजा में ही फोटो खींचने की इजाजत मिलेगी। 

परिक्रमा के अंदर कोई भी व्यक्ति अपनी फोटो नहीं खींचेगा। इसे सख्ती से लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा एसजीपीसी की ओर से आदेश दिए गए हैं कि हर व्यक्ति को अपना सिर ढंक कर ही परिक्रमा में प्रवेश करना होगा। अंदर कोई अपना मोबाइल भी उपयोग नहीं कर सकेगा। साथ ही परिक्रमा में प्रवेश करने से पहले पांव धोने होंगे। जुराब और टोपी आदि पहनकर कोई भी व्यक्ति परिक्रमा में नहीं जा सकेगा। 
विज्ञापन


हालांकि ये नियम पहले ही लागू थे लेकिन अब इन नियमों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं इन नियमों के बारे में बाहर से आए श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट भी होती रहेगी। सेवादार भी श्रद्धालुओं को इसके प्रति खुद जागरूक करेंगे। इसे अलावा श्री हरमंदिर साहिब के प्रवेश द्वार पर भी टास्क फोर्स के कर्मचारियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें