साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा पर फैसला आ गया है। जज जगदीप सिंह ने साध्वियों से रेप केस मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को गुनहगार मानते हुए दो केस में 10-10 साल की हुई सजा सुनाई है। यानि कुल मिलाकर राम रहीम अब 20 साल जेल में रहेगा और साथ ही 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने दोनों शिकायतकर्ता साध्वियों को 15 -15 लाख रूपए के मुआवज़े का आदेश भी दिया। राम रहीम को पंचकूला सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने सजा सुनाई। उधर, राम रहीम के वकील ने सामने आकर बयान दिया कि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।
Total sentence is 20(10-10) yrs,both sentences not consecutive but sentence of 376 & 506 would run concurrently: SK Narwana,#RamRahim lawyer pic.twitter.com/vChO43ms3N
— ANI (@ANI) August 28, 2017
सूत्रों के मुताबिक, राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में एकान्त कारावास में रखा जाएगा। वहीं वह जेल के कपड़ों में ही सजा काटेगा। जज ने हेलीकॉप्टर में बाबा की बेटी हनीप्रीत को साथ लाने पर फटकार लगाई साथ ही दो सूटकेस लाने पर भी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद कोर्ट ने जेल से बाबा के दोनों सूटकेस मंगवाकर बाबा के वकील को दे दिए।
- सिरसा के आईजी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि आज हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं। फोर्स की मुस्तैदी के चलते माहौल शांत है। लोग डेरे से निकल कर जा रहे हैं।
#WATCH Haryana Police addresses the media after sentencing of #RamRahimSingh https://t.co/01GPG0dX8T
— ANI (@ANI) August 28, 2017
- राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला और बरनाला में पुलिस का फ्लैग मार्च
Army conducts flag march in #Panchkula after sentencing of #RamRahimSingh pic.twitter.com/THLrtQOsGn
— ANI (@ANI) August 28, 2017