फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसाः जेल में कैद बाबा राम रहीम के सुरक्षा गार्ड रहे राम सिंह ने किया सुसाइड, नहराना में मिला शव

Thu, 11 Oct 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
poisonic suicide
विज्ञापन
जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के सुरक्षा गार्ड रहे राम सिंह ने सुसाइड कर ली है। उसका शव नहराना के पास मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है, परिजनों को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक राम सिंह हरियाणा पुलिस का पूर्व जवान था। पंचकूला हिंसा के बाद राम सिंह को हरियाणा पुलिस से निष्कासित कर दिया था। पुलिस सेवा में रहते हुए वह राम रहीम का सुरक्षा गार्ड था। वह गांव मंदोरी का रहने वाला था।

वीरवार सुबह गांव नहराना के पास उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि राम सिंह ने सल्फास की गोलियां खाकर जान दी। आशंका जताई जा रही है कि निष्कासित किए जाने के बाद से वह टेंशन में चल रहा था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें