फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक थाने पहुंचे सुखबीर, 5 पुलिस वाले सस्पेंड

Fri, 14 Nov 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब वीरवार को डिप्टी सीएम रात को फेज-1 थाने पहुंचे। यहां का हाल देख वह दंग रह गए। यहां एसएचओ, एएसआई समेत सारा स्टाफ ड्यूटी से नदारद था। थाने में केवल एक मुंशी काम करता मिला। डिप्टी सीएम ने एसएचओ, एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल देर शाम शहरभर में अपनी निजी कार से औचक दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी भी चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। इस पर उन्हें आश्चर्य हुआ। इसके बाद डिप्टी सीएम नौ बजकर 45 मिनट पर फेज-1 थाने पहुंचे।

यहां पहुंचकर उन्हें और हैरानी हुई जब पूरे थाने में कोई पुलिस अधिकारी तो दूर कोई कर्मचारी तक नहीं मिला। केवल एक मुंशी ड्यूटी पर था, बाकि पूरा थाना खाली था। इस पर डिप्टी सीएम ने फौरन डीआईजी और एसएसपी को वहां बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप

डिप्टी सीएम के थाने में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन चंद मिनटों में पुलिस के सभी अधिकारी वहां पहुंच गए।

इसके बाद डिप्टी सीएम ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसएसपी से थाने के एसएचओ, एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से नदारद रहने पर फौरन सस्पेंड करने के आदेश दिए।

सूत्रों के अनुसार देर रात तक डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल थाने में ही पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने डीआईजी और एसएसपी को सख्त हिदायत दी कि वह जनता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही न बरतें।

साथ ही लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि शहर की पुलिस के बारे में आम जनता से फीडबैक लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें