फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: घने कोहरे की चपेट में पंजाब, अमृतसर में दृश्यता 0, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Wed, 17 Jan 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लेकिन अभी इससे राहत के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अभी सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। गुरुवार से अगले तीन दिन पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बरसात के भी अभी कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में घने कोहरे में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार को पूरे प्रदेश में घनी धुंध रही। अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता न्यूनतम रही। घने कोहरे के साथ भीषण शीतलहर से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रात का तापमान माइनस में दर्ज किया गया था। -0.4 डिग्री के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) राज्य में सबसे ठंडा रहा। दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है।

अभी राहत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कड़ाके की इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर में बेहद घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की थी। इसके साथ ही इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी। जबकि बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से लेकर अगले तीन दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई थी। वहीं पटियाला में 25 मीटर और लुधियाना व अमृतसर में 50-50 मीटर की दर्ज की गई।
विज्ञापन


पांच दिन बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पंजाब में दिन के तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक 17.8 डिग्री तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 13.5 डिग्री, लुधियाना का 12.2 डिग्री, पटियाला का 12.2 डिग्री, बठिंडा का 13.4 डिग्री, फरीदकोट का 10.4 डिग्री, गुरदासपुर का 15.0, एसबीएस नगर का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें