फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : डेंगू के लारवा ने बनाए नए अड्डे, पढ़िए विशेष रिपोर्ट

Wed, 03 Aug 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के बाद दिन में गर्मी और रात के वक्त मौसम में ठंडापन होने से डेंगू के लारवा तेजी से पनप रहे हैं। ऑपरेशन में पता चला है कि डेंगू के लारवा ने इस बार नए अड्डे बना लिए हैं। इसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ प्रशासन की मलेरिया विभाग की टीमें फील्ड में हैं और लारवा का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में पता चला है कि डेंगू के लारवा ने इस बार नए अड्डे बना लिए हैं। इसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। इससे डेंगू का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


ये हैं नए अड्डे 
1. गमले की ट्रे : घरों या दफ्तरों में रखे गमलों की ट्रे डेंगू के लारवा की नई पनाह बन गई है। गमलों में डाला गया पानी धीरे-धीरे रिसकर ट्रे में आता है और उस पानी में लारवा पनपते हैं। लोगों का ध्यान इस ओर बिल्कुल भी नहीं जाता और लारवा धीरे-धीरे एडल्ट मच्छरों में बदल जाते हैं।
2. एसी के गिरते पानी पर : मलेरिया डिपार्टमेंट को कई घरों में एसी से गिरते पानी वाली जगह से लारवा मिले हैं। पानी इकट्ठा होता है और लोगों को इस बारे में पता नहीं चलता।
विज्ञापन

तापमान में इतना उतार-चढ़ाव है कि तीन से चार दिन में डेंगू के लारवा  बन रहे हैं।
3. टूटी सिंक : अक्सर लोग टॉयलेट की टूटी सिंक को छत पर फेंक देते हैं, लेकिन इस बार डेंगू ने इसे अपना नया आशियाना बना लिया है। टूटी सिंक से डेंगू के खूब लारवा मिले हैं। अब मलेरिया विभाग लोगों से सिंक को हटाने की अपील कर रहा है।
4. होटलों के बैक साइड कंटेनर से : होटलों के बैक साइड में रखे कंटेनरों से भी लारवा मिले हैं। होटलों ने कंटेनर में पानी जमा कर रखा है। कई दिनों तक पानी वहीं इकट्ठा रहता है जिसमें लारवा पनप रहे हैं। 

तीन महीने में 1400 लोगों को नोटिस
पिछले साल डेंगू के केसों ने नया रिकार्ड बनाया था। इससे सबक लेते हुए विभाग ने काफी कड़ी तैयारी कर रखी है। तीन महीने के दौरान 1400 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। ये नोटिस उन लोगों को दिए गए थे, जिनके घर या आसपास पानी जमा पाया गया या फिर घरों से डेंगू के लारवा मिले। 14 लोगों को शोकाज नोटिस दिया गया है, जबकि कुल 12 चालान काटे गए।

जरा भी लापरवाही दिखे तो तुरंत एक्शन लो
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर काफी सख्ती दिखाई है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया टीम को निर्देश दिए हैं कि घरों, सरकारी कार्यालय और मार्केट में जहां भी लापरवाही दिखे तुरंत एक्शन लें। कोई भी लापरवाही न बरते। पूरी टीम फील्ड में रहे और लोगों को जागरूक कर उन्हें डेंगू संबंधी जानकारी दे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें