फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट रिनुअल न करने पर प्रदर्शन, 300 आउटसोर्सिंग वर्करों पर लटक रही है छंटनी की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन ने इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के कॉन्ट्रेक्ट रिनुअल न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान किशोरीलाल तथा महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि 300 कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट एक महीने पहले खत्म हो चुका है लेकिन अभी तक उनका रिनुअल नहीं किया गया।
विज्ञापन

अगर इस महीने उनका अप्रूवल नहीं किया तो उन 300 कर्मचारियों को नौकरी गंवानी पड़ेगी। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर इस महीने में अप्रूवल नहीं किया गया तो 10 अगस्त को बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग की होगी। इस दौरान इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन के चेयरमैन वरिंदर सिंह बिष्ट, उपप्रधान यशपाल शर्मा, कैशियर दयाराम, चंडीगढ़ सबआर्डिनेट सर्विस फेडरेशन के प्रधान चरणजीत सिंह ढींडसा और महासचिव रंजीत मिश्रा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें