फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritpal Singh: मोहाली में प्रदर्शन, एयरपोर्ट रोड किया बंद, तेज बारिश भी प्रदर्शनकारियों को नहीं हटा सकी

Mon, 20 Mar 2023 05:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

 Amritpal Singh News Update: दोपहर करीब तीन तेज बारिश हो गई लेकिन समर्थक बारिश में भी डटे रहे। हालांकि उन्होंने बारिश से बचने के लिए तंबुओं का इंतजाम कर लिया था। उनका कहना है कि जब तक अमृतपाल को रिहा नहीं किया जाता तब तक यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
मोहाली में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर शिकंजा कसे जाने के बाद से मोहाली में हलचल काफी बढ़ गई है। 18 मार्च दोपहर करीब ढाई बजे से गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के पास धरने पर बैठे समर्थकों की मांग है कि पंजाब के डीजीपी अमृतपाल के बारे में बताएं और उन लोगों की सूची भी जारी करें जिन्हें पकड़ा गया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि अमृतपाल फरार हैं और उसे पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं एयरपोर्ट रोड बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड पर डटे धरनाकारियों ने रातभर सतनाम वाहेगुरु का जाप किया। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक अमृतपाल सिंह का पता नहीं चलता, वे यहां से नहीं हटेंगे। सूत्रों से पता चला कि सोमवार को साढ़े 11 बजे पुलिस और धरने पर बैठे समर्थकों के बीच बात होने वाली थी लेकिन उससे पहले इन्होंने वहां पर पक्का धरना लगाने के उद्देश्य से टेंट लगा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की बहस भी हुई। इसके बाद समर्थकों ने तीन तरफ लगाया पर्दा उतार दिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें टेंट पूरी तरह से हटाने को कहा लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।



बारिश में नहीं हटे समर्थक
दोपहर करीब तीन तेज बारिश हो गई लेकिन समर्थक बारिश में भी डटे रहे। हालांकि उन्होंने बारिश से बचने के लिए तंबुओं का इंतजाम कर लिया था। उनका कहना है कि जब तक अमृतपाल को रिहा नहीं किया जाता तब तक यहां से नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें