जलालाबाद स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में सोमवार पैसे जमा कराने के लिए सुबह आठ बजे से लाइन में खड़े एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बैंक के अंदर गर्मी इतनी थी कि लोगों के कहने पर भी बैंक स्टाफ ने पंखे तक नहीं चलाए।
उधर, इस संबंधी बैंक शाखा के मैनेजर ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। मृतक जोगिंदर सिंह (55) वासी गांव घुबाया के बेटे सुखदेव सिंह व राज कुमार ने बताया कि उनके पिता सुबह आठ बजे से स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में पैसे जमा करवाने के लिए गए थे।
उन्हें दोपहर ढाई बजे घर पर टेलीफोन गया कि जोगिंदर सिंह की बैंक के अंदर मौत हो गई। बैंक में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार व रविवार बैंक बंद होने के कारण सुबह से ही बैंक के गेट पर लोगों की भीड़ थी।