फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: हाईकोर्ट पहुंचा करन कटारिया आत्महत्या मामला, सीबीआई जांच की मांग, दो बच्चों के साथ दी थी जान

Tue, 05 Oct 2021 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इसी साल छह फरवरी को पंजाब के फरीदकोट में करन कटारिया ने अपनी पत्नी व दो बच्चों को गोली मार दी थी। इसके बाद करन ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पत्नी की जान बच गई थी। अब इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के करन कटारिया द्वारा दो बच्चों सहित आत्महत्या करने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश पर आधारित खंडपीठ करेगी।

विज्ञापन


युवा अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस सिंह ने एडवोकेट रोहित सूद के माध्यम से दाखिल याचिका में बताया कि मृतक के सुसाइड नोट में कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग के रिश्तेदार डिंपी विनायक का नाम है। राजनीतिक प्रभाव के कारण इस मामले में एफआईआर होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। एक में क्लोजर रिपोर्ट तो दूसरी में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल करने की पंजाब पुलिस ने तैयारी कर ली है। याची ने कहा कि पंजाब पुलिस दबाव में जांच कर रही है और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


छह फरवरी को फरीदकोट के करन कटारिया ने अपने दोनों बच्चों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। इस घटना में उसकी पत्नी जीवित बची थी। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में इसके लिए जिम्मेदार लोगों के नाम भी लिखे गए थे। मृतक की पत्नी ने भी इस संबंध में अपने बयान दिए थे। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में अब इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें