फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले पर उपद्रव करने वाले दीप सिद्धू समेत चार पर एक लाख का इनाम घोषित

Wed, 03 Feb 2021 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दीप सिद्धू - फोटो : Social Media
विज्ञापन
दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने की सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार रवाना भी हो गई है। 


 

26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। मामले के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ही वह भूमिगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई भी पेश की थी, जिसमें उसने भावुक होकर बिहारी प्रवासियों को पंजाबियों की तुलना में बेहतर बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें