फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी को पंजाब आएंगे CM केजरीवाल, ये रहेगा शेड्यूल

Sat, 20 Feb 2016 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के विधानसभा चुनाव 2017 में दिल्ली का इतिहास दोहराने का लक्ष्य लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब आएंगे। केजरीवाल का यह दौरा 25 से 29 फरवरी तक  के लिए होगा। इस दौरान खास रणनीति केतहत वह कई वर्गों केलोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल 25 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस से संगरूर पहुंचेंगे। उसके बाद मूनक, बरेटा, बुढलाडा और मौड़ जाएंगे। शाम को वह बठिंडा पहुंच जाएंगे। अगले दिन वह अबोहर, फाजिल्का और मोगा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह आत्महत्या करने वाले किसानों के घर जाकर उनके परिजनों से दुख सांझा करेंगे।

उन्हें बताएंगे कि आप की सरकार आने के बाद खेतीबाड़ी संकट को कैसे हल किया जा सकेगा। इसके बाद केजरीवाल मंडी गोबिंदगढ़ में तबाह हो चुकी इंडस्ट्री का दौरा कर उद्यमियों से मिलेंगे। साथ ही लुधियाना में भी उनके उद्यमियों से मिलने का कार्यक्रम है। केजरीवाल माझा और दोआबा का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार दौरे केदौरान केजरीवाल पंजाब की दुखती रग पर हाथ रखेंगे। तीन अहम मुद्दों पर फोकस करते हुए प्रभावित लोगों से संवेदना प्रकट करेंगे। इनमें सबसे पहला मुद्दा खेती संकट है, इसकेचलते किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। केजरीवाल पीड़ित किसानों के घर जाकर संवेदना जताएंगे। दूसरा अहम मुद्दा नशे का है।

केजरीवाल कुछ ऐसे गांवों में जाएंगे जो नशों से बुरी तरह प्रभावित हैं। साथ ही कुछ ऐसे परिवारों से भी मिल सकते हैं, जिनके नौजवान बच्चे नशों की चपेट में आकर बर्बाद हो गए। तीसरा मुद्दा इंडस्ट्री की बदहाली का है, केजरीवाल निराश उद्यमियों को भी हौसला देंगे।

अभी तक उनका किसी तरह की वॉलंटियर मीटिंग का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन ऐन मौके पर इस बारे में भी फैसला हो सकता है। आप की पंजाब इकाई ने केजरीवाल केेपंजाब दौरे को कैश करने की पूरी तैयारी कर ली है। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें