फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल शुरू, दिन भर लगा रहा लोगों का आना जाना

Sat, 20 Feb 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग और अमर उजाला के सहयोग से तीन दिवसीय 44 वें रोज फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। फूलों की महक ने दिन भर लोगों को अपनी ओर खींचे रखा। फेस्ट का उद्घाटन सांसद किरण खेर ने किया। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं में युवओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान यहां पर लोग दिन भर फूलों को देखने के साथ फूड कार्नर में खाने पीने का लुत्फ उठाते रहे। मिस और मिस्टर रोज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। रोज फेस्टिवल में छात्रों ने पंजाब, मिजोरम और राजस्थान के फोक डांस पेश किए।

एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 ने  गिद्दा कार्यक्रम का आगाज किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  जज की भूमिका  नगर निगम की पूर्व महापौर राजबाला मलिक, पार्षद राजिन्दर रत्तू और आशा जसवाल रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-56 ने हासिल किया प्रथम स्थान
फोक डांस में पहला स्थान गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-56, दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डड्डुमाजरा , तीसरा स्थान गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-29 ने हासिल किया। इसी प्रकार कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 के लड़कों ने पहला, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-42 ने दूसरा और पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-46 ने तीसरा स्थान हासिल किया। सबसे आकर्षक कार्यक्रम मिजोरम के छात्रों का रहा। उन्होंने मिजोरम के फोक डांस को पेश किया।

ग्रिड़ के छात्रों ने दिखाया जौहर
सरकारी स्कूलों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रिड के छात्रों ने भाग लिया। ग्रिड एक ऐसी संस्था है जहां पर मानसिक और शारीरिक तौर से अक्षम बच्चे रहते हैं। छात्रों ने पंजाबी फोक पर अपनी प्रतिभा को दिखाया।

ऐश्वर्या मिस और भूपिंदर बने मिस्टर
रोज फेस्टिवल में पहले दिन मिस रोज और मिस्टर रोज का चुनाव कराया गया। मिस रोज का खिताब डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की ऐश्वर्या और मिस्टर रोज का खिताब भूपिंदर ने जीता। रोज फेस्टिवल  में यह प्रतियोगिता पंाचवी बार आयोजित की गई।

बारिश ने डाला खलल
रोज फेस्टिवल के दौरान दोपहर के बाद जैसे ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो बारिश होने लगी।  कभी तेज हवा और बारिश की बौछारों के कारण  कलाकारों और दर्शकों छुपने को मजबूर हो गए। बारिश की बौछारों के कारण खुले आसमान में हो रहे म्यूजिक बैंड को कार्यक्रम को बंद भी करना पड़ा।

स्वास्तिक बैंड ने मचाई धूम
 लेजर वैली में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय ने एक मंच पर प्रस्तुति दी। जस्सी ने कार्यक्रम का आरंभ करते हुए वन ड्रीम, बेवफाई, गर्ल फ्रैं ड से शुरुआत की। उसके बाद बब्बल राय ने कुड़ी दे हुस्न ने अत्त कर दी, लादेन,लांसर और बापू जिम्मेवार के बाद दोनों कलाकारों ने एक साथ स्टेज पर गानों की प्रस्तुति दी।  वहीं  इससे पहले शाम को पांच बजे स्वास्तिक बैंड पर भी कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

कॉलेज टाइम में बहुत था क्रेज: जस्सी गिल
रोज फेस्टिवल के दौरान जस्सी गिल ने बताया कि उन्होंने डीएवी कॉलेज में पढ़ाई की है। जब यह फेस्टिवल आता था तो क्लास को छोड़ कर उसे देखने के लिए आया करते थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ रोज फेस्टिवल का रूप जरूर बदला है लेकिन उसमें मजा उतना ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें