सीएम भगवंत मान ने कहा कि इंडस्ट्री पंजाब की रीढ़ है। इंडस्ट्री की सभी समस्याएं हल की जा रही हैं। राजनीतिक दलों ने 2022 में ही झाड़ू छोड़ घरों में पोछा रख लिया। उनको झाड़ू से दिक्कत है। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने जानकारी दी कि वैट की ओटीएस को वित्त वर्ष 2016-17 पर भी लागू होगी। एसेसमेंट के बाद आए सीएफएच फार्म भी मान्य होंगे।
व्यापारियों को मिलेंगी ये सहूलियतें
- अब दो करोड़ तक का टर्नओवर करने वाले कारोबारियों को पांच लाख तक का मेडिकल बीमा सरकार करेगी।
- बोगस बिलिंग रोकने के लिए आईआईटी के साथ आठ करोड़ रुपये का समझौता किया। आईआईटी हैदराबाद से सॉफ्टवेयर एवं तकनीक ली जाएगी। ऐसे में बोगस बिलिंग पर लगाम लगेगी।
- शहर की 10 प्रमुख मार्केट में 25-25 लाख की लागत से टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसका रख रखाव कारोबारी एसोसिएशन्स करेंगी।
- नागरिकों को वन टाइम सेटलमेंट दी जाएगी।
- 500 वर्ग गज के प्लॉट के नक्शे सेल्फ सर्टिफिकेट के साथ पास होंगे।
- व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस एक साल की बजाय तीन साल का मिलेगा। लाइसेंस रिन्यू कराने के डिफाल्ट करने वालों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम दी गई।
- व्यापारी के वर्करों के वेरिफिकेशन के लिए नया एप बनाया जाएगा। इसमें वर्कर की डिटेल्स अपडेट करें और पुलिस उसका वेरिफिकेशन करेगी।