फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर आएंगे पंजाब, शाम को जाएंगे जालंधर

Tue, 12 Oct 2021 06:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राघव चड्ढा ने बताया कि दोआबा की सरजमीं पर जालंधर स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर की मान्यता जगजाहिर है। वहां माता रानी के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस कारण नवरात्र के पावन पर्व पर अरविंद केजरीवाल मंदिर में अमन-प्यार, आपसी भाईचारे की मजबूती और खुशहाल पंजाब के लिए प्रार्थना करेंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को फिर पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे दोपहर 2.50 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद शाम करीब 6 बजे जालंधर के देवी तालाब मंदिर जाएंगे। यहां केजरीवाल मां दुर्गा रानी के जागरण में शामिल होंगे। केजरीवाल का 15 दिन में यह दूसरा दौरा है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को केजरीवाल के दौरे की जानकारी देते हुए पंजाब मामलों के सह-प्रभारी एवं दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने बताया कि दोआबा की सरजमीं पर जालंधर स्थित विश्व प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर की मान्यता जगजाहिर है। वहां माता रानी के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस कारण नवरात्र के पावन पर्व पर अरविंद केजरीवाल मंदिर में अमन-प्यार, आपसी भाईचारे की मजबूती और खुशहाल पंजाब के लिए प्रार्थना करेंगे। 

चड्ढा ने बताया कि फिलहाल केजरीवाल का मंदिर आगमन तय हुआ है। इसके अलावा यदि कार्यक्रम तय किए जाएंगे तो उनकी जानकारी भी समय रहते सांझा की जाएगी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें