फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी की लेटलतीफी का खामियाजा भुगत रहे विमान यात्री

Mon, 09 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एयरपोर्ट
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी की लेटलतीफी की वजह से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई फ्लाइट का संचालन अधर में। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद यहां से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों ने कई शहरों  के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने के लिए इच्छा जताई थी। उन्होंने विमानों को खड़ा करने के लिए स्लाट मांगा था, लेकिन यह सुविधा अभी तक उनको नहीं दी गई। जिसके चलते विमानन कंपनियों को दूसरे शहरों की उड़ान शुरू करने संबंधी योजना को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


विमानन कंपनियां विस्तारा, स्पाइस जेट और गो एयर ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई सहित कई शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का इरादा जाहिर किया था। लेकिन इन कंपनियों को विमान खड़े करने के लिए स्लाट नहीं दिए गए जिसके चलते उनको अपनी योजना को स्थगित करना पड़ा। यहां से विमानन कंपनियां विमान उड़ाने के लिए तैयार हैं लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तैयारी पूरी नहीं होने के कारण अतिरिक्त फ्लाइट का संचालन नहीं हो पाया है। अगर इन कंपनियों को स्लाट मिल गए होते तो इन प्रमुख शहरों में जाने वाले को फ्लाइट बदलने की झंझट नहीं होती।

वाच आवर नहीं बढ़ाया
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात में फ्लाइट संचालन के लिए वाच ऑवर नहीं बढ़ाया गया है। वाच ऑवर नहीं बढ़ाए जाने के कारण शहर से रात में  7.30 बजे के बाद फ्लाइट संचालन बंद हो जाता है। विमानन कंपनियों को यह परमिशन नहीं दिए जाने के कारण वह यहां से रात के समय कोई फ्लाइट नहीं शुरू कर पा रहे हैं। यहां से सात विमानन कंपनियां विमान सेवा संचालित करती हैं।
विज्ञापन


सात कंपनियां रात में हवाई उड़ान शुरू करना चाहती थीं 
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ रुपये की लागत से इसलिए बनाया गया था कि यहां से 24 घंटे फ्लाइट का संचालन हो सके। एयरपोर्ट से संचालित सात  विमानन कंपनियों की ओर से रात में विमान उड़ाने की इच्छा जाहिर की गई । लेकिन इसके बाद भी उन्हें परमिशन नहीं मिल सकी है। इसके कारण यहां से 7.30 बजे के बाद विमान सेवा बंद हो जाती है।  इसी साल बीती फरवरी में हुए जाट आंदोलन के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात में 12 बजे तक फ्लाइट का संचालन किया गया और यह सफल भी रहा। इसकेे बाद भी इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका है। यहां से रात के समय फ्लाइट संचालन बंद होने के कारण लोगों को दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती है।  

सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि विमानन कंपनियों की ओर से रात की फ्लाइट के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही उन्हें इसके लिए परमिशन दी जाएगी। इसका ट्रायल पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें