फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गडवासू में तीसरे कन्वोकेशन में विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर संधवा और पशु पालन मंत्री भुल्लर ने विद्यार्थियों की दी बधाई
विज्ञापन




315 डिग्रियां, 102 मेरिट सर्टिफिकेट और 17 गोल्ड मैडल प्रदान किए

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और राज्य के पशु पालन, मछली पालन व डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को गुरु अंगद देव वेटरेनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना में तीसरे कन्वोकेशन के दौरान पीएचडी, मास्टर्स और बैचलर करने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं।

इस समारोह के दौरान जहां, भारतीय डेयरी एसोसिएशन के प्रधान व अमूल के पूर्व प्रशासनिक निर्देशक रुपिन्दर सिंह सोढी को देश के सहकारिता व डेयरी उद्योग में सराहनीय योगदान के लिए पीएचडी की ऑनरेरी डिग्री से नवाजा गया, वहीं अपने अकादमिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक मुकम्मल करने वाले पीएचडी, मास्टर्स और बैचलर्स के विद्यार्थियों को कुल 315 डिग्रियां, 102 मेरिट सर्टिफिकेट और 17 गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन


डिग्रियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल जीवन में कई चुनौतियों आएंगी लेकिन वे अपने सिद्धांतों पर कायम रहें। पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यूनिवर्सिटी अपनी गुणवत्तापूर्ण विद्या से उच्च स्तर के पेशेवर तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों के योगदान से पशु पालन क्षेत्र और बुलंदियां छुएगा और सामाजिक आर्थिक विकास में और ज्यादा योगदान डालेगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कन्वोकेशन रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी की उल्लेखनीय उपलब्धियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के विभिन्न छोटे-बड़े कोर्सों में 2200 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर 74 अनुसंधान प्रोजेक्टों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें