फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: कहा- पाक की सीधे लड़ने की हिम्मत नहीं, चीन को नहीं करने देंगे मनमानी

Tue, 31 Aug 2021 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की भारत के साथ सीधे लड़ाई की हिम्मत नहीं है। अब वह भारत को हजार जख्म देने की नीति पर काम कर रहा है। दुनिया की कोई ताकत जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती है। इस बीच रक्षामंत्री ने चीन को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार थिएटर कमांड के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है। इससे रक्षा सुधारों में क्रांति आएगी। यह बात सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सुरक्षा पर बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला के वर्चुअल संबोधन में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ सीमा विवाद बातचीत से हल करना चाहता है। हमारी सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन को एकतरफा कार्रवाई करने की इजाजत नहीं देगी। केंद्र सरकार सीमा के मुद्दे और उसके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। 

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत देश के ताज जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती है। आतंकवाद के खिलाफ देश के भीतर और जरूरत पड़ने पर सीमा पार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करने में भारत सक्षम हो चुका है। बीते वर्षों में भारतीय सेना की कार्रवाई में खासा बदलाव देखने को मिला है। इससे सेना के हौसले बुलंद हैं। सीमा पर सीजफायर की घटनाएं बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भारत के साथ सीधी लड़ाई की हिम्मत नहीं है तो वह भारत को हजार जख्म देने की नीति पर काम कर रहा है। 

क्या है थिएटर कमांड
तीनों सेनाओं के संयुक्त कमान को थिएटर कमांड या एकीकृत कमांड कहा जाता है। योजना के मुताबिक, थिएटर कमांड में सेना, वायुसेना और नौसेना की इकाइयां होंगी और ये सभी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एक संचालन कमांडर के तहत एक साथ काम करेंगी। 
विज्ञापन


फिलहाल सेना, नौसेना और वायुसेना की अलग-अलग कमान हैं। सीमा पर बढ़ी चुनौती और युद्ध के मौके पर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। इस योजना के तहत कम से कम चार थिएटर कमांड स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सरकार थिएटर कमांड को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें