फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: नवजोत सिद्धू के खिलाफ डीएसपी ने दायर किया मानहानि का मुकदमा, सोमवार को होगी सुनवाई

Sat, 19 Feb 2022 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो महीने पहले एक चुनावी रैली में सिद्धू ने पंजाब पुलिस के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। इस पर डीएसपी दिलशेर सिंह ने एक लीगल नोटिस भेज कर सिद्धू को माफी मांगने को कहा था लेकिन जब नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला तो डीएसपी ने अपने अधिवक्ता डॉ. सूर्यप्रकाश के माध्यम से जिला अदालत में केस दायर कर दिया। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला अदालत में शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। सिद्धू के खिलाफ यह केस चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल ने दायर किया। इस मामले की सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक दो महीने पहले एक चुनावी रैली में सिद्धू ने पंजाब पुलिस के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। इस पर डीएसपी दिलशेर सिंह ने एक लीगल नोटिस भेज कर सिद्धू को माफी मांगने को कहा था लेकिन जब नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला तो डीएसपी ने अपने अधिवक्ता डॉ. सूर्यप्रकाश के माध्यम से जिला अदालत में केस दायर कर दिया। 

यह दिया था बयान
पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा के हक में 18 दिसंबर 2021 को नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी रैली की थी। इस रैली में सिद्धू ने पंजाब पुलिस का मजाक उड़ाया था। सिद्धू के इस बयान पर डीएसपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें