दीपिका ने कहा कि खेल मंत्रालय का नियम भी है कि किसी भी टीम इवेंट में एक को अवॉर्ड नहीं मिल सकता है और महिला-पुरुष दोनों को मिलना चाहिए। केवल एक को उस परिस्थिति में अवॉर्ड मिल सकता है, जब महिला या पुरुष में किसी का आवेदन न आया हो। दीपिका ने कहा कि मंत्रालय से न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- पहलवान बजरंग पूनिया की संगीता फौगाट संग शादी की चर्चा, अब पिता ने दे दिया बड़ा बयान
दीपिका का करियर
दीपिका देश के लिए 250 मैच खेल चुकी हैं और लंबे समय तक महिला हॉकी टीम की उप कप्तान रही हैं। कई मुकाबलों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल तो 2014 में ब्रांज मेडल जीता है।
दोनों बार दीपिका ने टीम में रहते हुए अहम भूमिका निभाई है। वह रियो ओलंपिक में टीम के लिए खेलीं। 2015 में वह बेस्ट प्लेयर और 2014 में बेस्ट डिफेंडर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशिया कप, एशियन चैंपियन ट्राफी आदि में भी खेल चुकी है और इस समय भी टीम में खेल रहीं हैं।