फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसेवाला हत्याकांड: दीपक मुंडी और दो साथी 17 सितंबर तक रिमांड पर, संदीप केकड़ा का भाई बिट्टू भी दबोचा गया

Sun, 11 Sep 2022 06:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

मानसा पुलिस ने हरियाणा के डबवाली से बिट्टू नामक शख्स को गिरफ्तार है। वह संदीप केकड़ा का भाई है, जिसे मूसेवाला के घर की रेकी करने के आरोप में पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन
- फोटो : @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नेपाल सरहद से गिरफ्तार शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथियों को रविवार को मानसा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दीपक मुंडी, कपिल पंडित व राजिंदर को 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तीनों से खरड़ में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले इनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि तीनों का 17 सितंबर तक पुलिस रिमांड अदालत से मिला है।

विज्ञापन


संदीप केकड़ा का भाई बिट्टू हरियाणा से गिरफ्तार
मानसा पुलिस ने हरियाणा के डबवाली से बिट्टू नामक शख्स को गिरफ्तार है। वह संदीप केकड़ा का भाई है, जिसे मूसेवाला के घर की रेकी करने के आरोप में पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। वह इस समय जेल में बंद है। बिट्टू लॉरेंस बिश्नोई के साथ जेल में बंद था। उसी ने संदीप केकड़ा को सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के काम में लगाया था। 
इसके बाद वह खुद भी मूसेवाला की रेकी में शामिल हो गया था। मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर प्रियव्रत फौजी के साथ बिट्टू लगातार संपर्क में था। मानसा के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू को सोमवार को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें