फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधोवालिया हत्याकांड: दीपक मुंडी अपने दो साथियों समेत अदालत में पेश, पुलिस को मिला पांच दिन का रिमांड

Mon, 26 Sep 2022 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में दीपक मुंडी का नाम सामने आया था। इसके बाद मुंडी नेपाल बॉर्डर के रास्ते देश छोड़ने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे वहीं से धर दबोचा। मजीठा रोड पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लाकर मुंडी व उसके साथियों से राणा कंधोवालिया हत्याकांड में पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार शॉर्प शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर जोकर को सोमवार शाम अमृतसर की अदालत में पेश किया गया। मजीठा रोड की पुलिस इन्हें राणा कंधोवालिया हत्याकांड मामले में ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर अमृतसर लाई थी। 

विज्ञापन


अदालत ने गैंगस्टर मुंडी व उसके दोनों साथियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मजीठा रोड पुलिस इससे पहले राणा कंधोवालिया हत्याकांड मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया से भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि मजीठा रोड पुलिस राणा कंधोवालिया हत्याकांड में बड़े गैंगस्टरों से पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस शॉर्प शूटर दीपक मुंडी और उसके साथियों राजिंदर जोकर और कपिल पंडित को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लाई है। 

भारी सुरक्षा के बीच मुंडी व उसके साथियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस को आरोपियों का रिमांड लेने में अदालत में करीब दो घंटों का समय लग गया। शॉर्प शूटर मुंडी के चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान न तो पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को उसके पास जाने दिया और न ही खुद उसकी गिरफ्तारी व मामले बाबत कोई जानकारी दी। अधिकारियों ने मीडिया से लगातार दूरी बनाई रखी। 
विज्ञापन


गौर हो कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में दीपक मुंडी का नाम सामने आया था। इसके बाद मुंडी नेपाल बॉर्डर के रास्ते देश छोड़ने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे वहीं से धर दबोचा। मजीठा रोड पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लाकर मुंडी व उसके साथियों से राणा कंधोवालिया हत्याकांड में पूछताछ करेगी। 

गैंगस्टर मनी रईया और तूफान चार दिन के रिमांड पर
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मनी रईया और मनदीप सिंह तूफान को सोमवार को दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मानसा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 2021 के अपहरण के एक मामले में पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर होशियारपुर लाया गया था। उन्हें होशियारपुर में जेएमआईसी गुरशेर सिंह की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस के अनुसार 2021 में होशियारपुर में एक फल आढ़ती के बेटे का अपहरण कर उससे एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अहम सबूत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें