फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा के 8 सेक्टर अब बनेंगे नगर निगम का हिस्सा, फरमान जारी

Sun, 24 Apr 2016 07:55 PM IST
दीपक शाही /अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हुडा - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के आठ सेक्टर बहुत जल्द नगर निगम के अधीन होने जा रहे हैं। एक मई को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण घग्गर पार के आठ सेक्टरों को नगर निगम को हैंडओवर करने जा रहा है। इसके बाद इन सेक्टरों की मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदार नगर निगम की होगी। सेक्टरों को ट्रांसफर करने का यह आदेश हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश के तहत हरियाणा के कई जिलों के सेक्टरों को हुडा संबंधित नगर निगम को हैंडओवर करने जा रहा है। नगर निगम के पास सीमित स्टाफ होने के कारण यह एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसी कारण निगम के कुछ लोग कह रहे हैं कि यदि हुडा आठ सेक्टर हैंडओवर करता है तो उसको स्टाफ भी देना चाहिए। एक अधिकारी के अनुसार बिना स्टाफ के निगम के लिए इन सेक्टरों की सफाई व्यवस्था और पानी के साथ सीवरेज की जिम्मेदारी काफी मुश्किल होगी।

अभी निगम के पास हैं यह सेक्टर: पंचकूला नगर निगम के पास अभी कुल 16 सेक्टरों की जिम्मेदारी है। पंचकूला के सेक्टर-1, 3 और 5 हुडा के पास हैं और बाकी सोलह सेक्टर नगर निगम के पास। इन सेक्टरों की सड़क, सफाई व्यवस्था और अन्य जिम्मेदारी हुडा के पास ही है।
विज्ञापन


इन सेक्टरों को करेंगे हैंडओवर: नगर निगम को सौंपे जाने वाले आठ सेक्टरों में रोड, सैनिटेशन, स्ट्रीट लाइट, पार्क, इंटरनल सीवरेज, वाटर स्टोर, ड्रेनेज सिस्टम की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। सेक्टर-20, 21, 23, 25, 26, 27, 28 और 28 का पार्ट टू भी शामिल है। इसके साथ ही हुडा की डिवाइडिंग सड़कों को भी निगम को हैंडओवर किया जाएगा। जिसमें सेक्टर 7-18, सेक्टर 7-8, सेक्टर 5-6, सेक्टर 6-7, सेक्टर 1-6, सेक्टर 1-2, सेक्टर 20-21 शामिल हैं। 
 
घग्गर पार सेक्टरों की समस्याएं: घग्गर पार के सेक्टर कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां पानी के डाली गई पाइपलाइन पुरानी हो चुकी है। जो कि आए दिन फट जाती है। पंचकूला के सेक्टर-23, 24, 25, 26 में लो प्रेशर पानी की समस्या आम हो चुकी है। सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27, 28 में हर्बल पार्क को छोड़कर एक भी बड़ा पार्क मेंटेन नहीं है। सेक्टर-23 से 28 तक के सभी सेक्टरों के मेन होल के ढक्कन कई जगह से खुले हैं। सेक्टर-28 हाउसिंग बोर्ड कालोनी की सड़क टूटने के कगार पर है। इतना ही नहीं सेक्टर-26, 27, 28 में कोई मार्केट नहीं है। सेक्टर-25 की भीतरी सड़क सात साल पहले बनी थी, जो अब उखड़ गई है। 
 
उपिंद्र कौर आहलुवालिया, मेयर नगर निगम पंचकूला ने बताया कि हुडा द्वारा नगर निगम को सेक्टर तो ट्रांसफर किए जाएंगे। यह खुशी की बात है, लेकिन इन सेक्टरों में काम करने वाला स्टाफ भी ट्रांसफर किया जाए तो और बेहतर होगा। निगम के पास जो स्टाफ है वह सीमित है और सेक्टरों में कार्यरत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें