फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: घर में मिली 25 साल के युवक की गली-सड़ी लाश, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Mon, 24 Jun 2024 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहर के सेक्टर-27 स्थित एक मकान में युवक की गली सड़ी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सेक्टर-27 स्थित एक मकान में 25 साल के युवक की गली सड़ी लाश मिली है। यह मकान पिछले करीब 3-4 दिनों से बंद था। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला और अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल सेक्टर-27 में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके बताया कि उनके पड़ोस में बना मकान कई दिनों से बंद है। घर से बदबू आ रही है। इसके बाद मौके पर सेक्टर-19 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक था। वहीं घर के अंदर से किसी ने कोई जवाब भी नहीं दिया। अंदर से बदबू आने के कारण पुलिस को शक हुआ, जिसके चलते पुलिस जवानों ने घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ा तो अंदर कमरे में गली-सड़ी हालत में युवक का शव पड़ा था। 

यह शव इस मकान में रहने वाले 25 वर्यीय युवक लखन चोपड़ा का था, जो कि कई दिनों से यहां अकेले रह रहा था। पुलिस ने शव को तुरंत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और उसके परिजनों को इस बारे में सूचना दी। युवक की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें