फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarntaran: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, निजी नशा छुड़ाओ केंद्र से इलाज करवाकर तीन दिन पहले लौटा था घर

Wed, 07 Feb 2024 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

जजबीर सिंह (25) ट्रक ड्राइविंग करता था। वह नशे की दलदल में फंसता चला गया। जजबीर सिंह का प्राइवेट सेंटर हरीके से इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले ही वह इलाज करवा कर घर वापस लौटा था।
विज्ञापन
जजबीर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन में नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने एक महिला पर नशा बेचने व उसके बेटे की मौत का कारण बताते हुए आरोप लगाए हैं। साथ ही थाना सदर तरनतारन की पुलिस से न्याय की मांग की है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बलजीत कौर पत्नी फतेह सिंह निवासी अलादीनपुर ने बताया कि उसका बेटा जजबीर सिंह (25) ट्रक ड्राइविंग करता था। वह नशे की दलदल में फंसता चला गया। जजबीर सिंह का प्राइवेट सेंटर हरीके से इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले ही वह इलाज करवा कर घर वापस लौटा था। उसके बेटे का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। बहू के जाने के बाद वह ही अपने तीन साल के पोते की देख-रेख करती आ रही है। 

मंगलवार को जजबीर सिंह नजदीकी गांव जोधपुर में किसी महिला के घर में गया। जो नशे का धंधा करती है। देर शाम जजबीर सिंह की नशे की ओवरडोज के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंची, परंतु इस बीच उसकी मौत हो गई। गांव जोधपुर की महिला उसके बेटे की मौत का कारण बनी है। उक्त महिला द्वारा किए जा रहे नशे के धंधे को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी गई। इस घटना पर थाना सदर तरनतारन के सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त होने पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें