तीनों बच्चे गहरे पानी में उतर तो गये, लेकिन बाहर नहीं निकल सके। तीनों की ही छप्पड़ में डूबने से मौत हो गई। गांव में शोर मचने पर ग्रामीणों ने तीनों की लाशों को बाहर निकाला।
मानसा के गांव मान बीबडियां में रविवार दोपहर छप्पड़ (जोहड़) में नहाने गए मजदूर परिवार के दो सगे भाइयों सहित 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने छप्पड़ से शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल भेज दिये हैं।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव मान बीबडियां के मजदूर परिवार के दो सगे भाई लवराज (8) व दिलराज (6) तीसरे दोस्त हुसनप्रीत सिंह (13) खेलते-खेलते गांव के छप्पड़ (जोहड़) में नहाने चले गए। तीनों गहरे पानी में उतर तो गये, लेकिन बाहर नहीं निकल सके। तीनों की ही छप्पड़ में डूबने से मौत हो गई। गांव में शोर मचने पर ग्रामीणों ने तीनों की लाशों को बाहर निकाला।
महिला सरपंच के पति कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों बच्चे छप्पड़ में नहाने चले गए। तीनों की ही छप्पड़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मानसा ले जाया गया है। थाना सदर मानसा के एएसआई स्मार्टवीर ने बताया कि पुलिस घटना स्थान का जायजा ले रही है। तीनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत होना बताया जा रहा है, जिसकी जांच चल रही है।