फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहा रहा था कि अचानक...

Sun, 01 Jun 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा के जंगल में बने तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो पानी की गहराई का अंदाजा न होने पर उसमें डूब गए। इनमें से एक को तो उनके तीसरे साथी ने बचा लिया, लेकिन दूसरे को वह नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


उसे डूबता देख उन्होंने शोर मचाया। इस पर वहां लोग पहुंचे और डूब रहे बालक को बाहर निकाला। इसके बाद लोग उसे पीजीआई लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान 11 वर्षीय खेमराज के रूप में हुई है।

खुड्डा लाहौरा निवासी खेमराज गर्मी के कारण मनीष और करण के साथ जंगल में बने तालाब में नहाने गया था। नहाने के लिए मनीष और खेमराज तालाब में चले गए। तालाब गहरा होने के चलते मनीष और खेमराज उसमें डूबने लगे।
विज्ञापन


बाहर खड़े दोस्त करण ने अपनी कमीज उतारकर दोनों को बचाने के लिए उनकी तरफ फेंकी। मनीष ने तो कमीज पकड़ ली, लेकिन जबकि एक हाथ न होने के कारण खेमराज पानी में डूब गया।

इस पर संतोष और करण ने शोर मचाया और गांव के लोगों ने पहुंचकर तुरंत खेमराज को पानी से निकाला। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। खेमराज खुड्डा जस्सू में सातवीं क्लास में पढ़ता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें