चंडीगढ़। धनास झील में बुधवार दोपहर के बाद एक युवक का शव पानी पर तैरता मिला। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पुलिस मामला आत्महत्या का भी मानकर देख रही है।
बुधवार दोपहर करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि धनास झील में एक शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत झील पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आस-पास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की। मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर पाया। मृतक की उम्र करीब 29 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। देर शाम तक पुलिस शव की फोटो लेकर धनास और आस पास इसी पहचान करवा रही थी। संवाद