मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीए जीरकपुर ए की पूरी टीम 162 के स्कोर सिमट गई। अंशुमन चौधरी ने 55, रेयान ने 18 और जपजोत सिंह ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव गोयल ने 34 रन देकर दो विकेट, वंश ने 43 रन देकर तीन विकेट, इशान राय ने 39 रन देकर दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीसीए जीरकपुर की बी टीम ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अभिनव ने शानदार 58 रन की पारी खेली। दीपक ने 15 रन, सिमरप्रीत ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में मृत्युंजय ने 23 रन देकर 3 विकेट और रेयान ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अभिनव को बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।