वह उसे धमकाकर और तमंचा दिखाकर कहता था कि अगर वह बात नहीं करेगी तो तुझे और तेरे बच्चे को जान से मार दूंगा। और वह उस की धमकी से डर गई। एक रात वह घर की छत पर रफाकत ने उसे बुलाया और उसे गोली दी और एक इंजेक्शन भी लगाया। इंजेक्शन लगते ही वह बेहोश हो गई इसके बाद उसने अपने आपको डॉक्टर की दुकान पर रखे काउंटर में बंद पाया।
डिलीवरी करवाने में मृत पैदा हुआ बच्चा
आरोप है महिला की जब परिजनों ने डिलीवरी कराई तो बच्चा मृत पैदा हुआ। और परिजनों ने आरोप लगाया की रफाकत के गलत इंजेक्शन लगाने से गर्भ में पल रहे बच्चे की जान गई है। महिला के पति ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने उसकी पत्नी पर तंत्र मंत्र के तहत वशीकरण किया हुआ था जिसके तहत उसकी पत्नी उसके वश में थी और एक रात उसने 1:00 बजे उसे घर की छत पर बुलाया।
उसे दवाई दी और इंजेक्शन लगाया जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी डॉक्टर महिला को अपने क्लीनिक पर ले गया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी डॉक्टर के साथ हाथापाई कर महिला को उसके कब्जे से छुड़वा लिया।
महिला की शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने पहले से ही बांबेपुर निवासी रफाकत के खिलाफ अपहरण कर जबरन गर्भपात कराने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। यदि बच्चे की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई। तो रफाकत के खिलाफ अन्य धारा जोड़कर मामला दर्ज किया जा सकता है।
बच्चे का शव कब्र से खुदवाकर बाहर निकाल लिया गया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी।