सुखना लेक में सोमवार दोपहर शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची लेक पुलिस ने व्यक्ति को पानी से निकालकर जीएमएसएच-16 में ले गए जहां डाक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सुखना लेक में जंगल एरिया की ओर शव मिला। टेनिस ग्राउंड के सामने लेक के पानी में व्यक्ति का शव पड़ा था।
इस दौरान टेनिस खेलने गए एक व्यक्ति ने लेक में शव देख पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद लेक थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल है उसकी पहचान नहीं हो पाई।