मृतक प्रवीन की नौ साल पहले गांव खरबला में शादी हुई थीं। वह चार वर्ष से ससुराल में रह रहा था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उनके भाई की पत्नी का किसी के साथ संबंध थे। इसी के चलते उनके भाई की हत्या की गई है।
हांसी के गांव सोरखी में शराब के ठेके के पीछे 33 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने युवक के ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान गांव अंचरा जिला जींद निवासी प्रवीन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक प्रवीन के बड़े भाई संदीप ने बताया कि उसके भाई की नौ साल पहले गांव खरबला में शादी हुई थीं। उनके पास रविवार को शाम पांच बजे सोरखी चौकी से फोन आया कि आपके भाई का शव सोरखी गांव में ठेके के पीछे पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उसके बाद वह शव को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भाई चार वर्ष से ससुराल में रह रहा था। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उनके भाई की पत्नी का किसी के साथ संबंध थे। इसी के चलते उनके भाई की हत्या की गई है। उनका भाई मजदूरी करता था। परिजनों ने पुलिस से मांग की कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन
रविवार को सूचना मिली थी कि सोरखी ठेके के पास एक युवक का शव मिला है। शव गली सड़ी अवस्था में मिला है। शव कई दिन पुराना है। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान की गई। अभी हमने 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। - सुरेन्द्र कुमार,एएसआई थाना बास।