फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: दिल्ली के युवक का था नहर से मिला शव, ऐप पर टैक्सी बुक कर हरियाणा लाए थे आरोपी, हत्या कर फेंक गए थे

Tue, 21 Nov 2023 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक भालौठ ब्रांच पर छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। बुलडोजर से गंदगी हटाई जा रही थी। तभी बुलडोजर के पंजे में एक शव उलझ गया। बाहर निकाला तो 32 वर्षीय युवक के हाथ व पैर बंधे थे। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया, जहां दो दिन बाद 20 नवंबर को उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सोनिया विहार इलाके से ऐप पर ऑनलाइन टैक्सी बुक करवाकर अज्ञात युवक चालक को रोहतक ले आए। गाड़ी के अंदर ही उसके हाथ व पैर बांधकर भालौठ ब्रांच में फेंक दिया। वारदात के दो दिन बाद 18 नवंबर को पुलिस को शव बरामद हुआ था। अब मृतक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस रोहतक के चारों तरफ के टोल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भालौठ ब्रांच पर छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। बुलडोजर से गंदगी हटाई जा रही थी। तभी बुलडोजर के पंजे में एक शव उलझ गया। बाहर निकाला तो 32 वर्षीय युवक के हाथ व पैर बंधे थे। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया, जहां दो दिन बाद 20 नवंबर को उसकी पहचान हुई। पता चला कि मृतक दिल्ली में यमुनापार इलाके के सोनिया विहार का रहने वाला सोनू पंवार है। वह किराये पर कार चलाता था। परिजनों ने बताया कि 16 नवंबर को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से गाड़ी बुक की गई। बाद में चालक सोनू का मोबाइल नंबर बंद हो गया। 

मृतक की शिनाख्त हो गई है। हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए रोहद, मकड़ौली, मदीना, डीघल व दूसरे रोड के टोल की सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। सुराग मिलने के बाद ही हत्याकांड का खुलासा हो सकेगा। -  इंस्पेक्टर सुशील कुमार, प्रभारी थाना आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें