फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनाज मंडी में मिली लाश, नशे से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला की अनाज मंडी में शुक्रवार की शाम को लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बस स्टैंड चौकी के एएसआई सौदागर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि अनाज मंडी बरनाला में युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बस स्टैंड के चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह ने बताया कि पड़ताल करने पर पता चला कि यह लाश लक्की उर्फ रोमी 25 वर्ष पुत्र शंभू राम निवासी लक्खी कॉलोनी बरनाला की है। उन्होंने बताया कि लाश को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर मृतक के पिता शंभू राम ने बताया कि उनके लड़के को कल संदीप कुमार नामक लड़का साथ ले गया था उसके बाद वह वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि उनको संदेह है कि उसके लड़के की मौत नशे करने के कारण हुई है। संदीप कुमार उनके लड़के को नशा करवाता था। इस मौके पर मृतक का चाचा शंकर कुमार भी उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें